गिरिडीह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क, भवन निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने अभियंताओं को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।












