Aba News

गिरिडीह नगर निगम को मिला नया उपमहापौर, सुमित कुमार निर्विरोध चुने गए

गिरिडीह नगर निगम में उपमहापौर पद पर सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने उन्हें निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने बुके देकर उपमहापौर सुमित कुमार को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि महापौर एवं 36 वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही डिप्टी मेयर चुनाव की तिथि डीसी कार्यालय सभागार में निर्धारित थी, जहां उपमहापौर पद के लिए केवल सुमित कुमार ने ही नामांकन दाखिल किया।

किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। निर्वाचित होने के बाद सुमित कुमार को अधिकारियों, पार्षदों और समर्थकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महापौर और पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम गिरिडीह की तस्वीर बदलने और शहर के समग्र विकास के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें