Aba News

गिरिडीह नगर निगम के महापौर व 36 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

गिरिडीह नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार को नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर और सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान नवनिर्वाचित महापौर पर्मिला मेहरा ने महापौर पद की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। वहीं नगर निगम के 36 वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपने-अपने पद की जिम्मेदारी ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह गिरिडीह समाहरणालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी, एसडीम श्रीकांत विसपुते सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बेहतर तरीके से शहर के विकास के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें