Aba News

ऑटो–बाइक टक्कर के बाद बवाल: दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच युवक गंभीर घायल

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया पार्क के समीप शनिवार देर शाम ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आदिल मलिक की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों में विशनपुर निवासी आदिल मलिक, महताब शेख, एमडी जावेद, मोहम्मद फिरोज और एमडी चांद शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। बाद में जब घायल पक्ष के लोग अपनी मोटरसाइकिल लेने पार्क के पास पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें