Aba News

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट: अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना व ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही वारंट और कुर्की के निष्पादन, लंबित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, न्यायालय से जुड़े मामलों और विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों के समय पर निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। आम जनता से मिलने वाली शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने और शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें