Aba News

स्टोन क्रेशर की आड़ में अवैध माइका कारोबार का खुलासा, टास्क फोर्स की छापेमारी में लाखों का माल जब्त

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपीट्टी में स्टोन क्रेशर की आड़ में चल रहे अवैध माइका कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स की टीम ने संजय बगेड़िया के क्रेशर पर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में माइका बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने मौके से लाखों रुपये मूल्य का माइका जब्त किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माइका को अवैध तरीके से बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी और इसे तस्करी कर विदेश, विशेषकर चीन भेजने की योजना थी। छापेमारी के बाद क्षेत्र के माइका कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें