Aba News

अटका में भीषण सड़क हादसा, खड़े डंपर से टकराया ट्रक — चालक की मौ*त

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित अटका में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया गया कि पश्चिम बंगाल से तार लोड कर ट्रक बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया के पास पहले से खड़े एक दुर्घटनाग्रस्त डंपर में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के बक्सर निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें