गिरिडीह वन संरक्षक-सह-वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार तिवारी की पहल पर गंगापुर स्थित उसरी फॉल में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए भव्य पिकनिक-सह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभागीय कर्मियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना तथा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच उन्हें परिवार संग सुकून के पल उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विभागीय कार्यों एवं ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अधिकारियों ने इको टूरिज्म, वन अग्नि, मानव-वन्यजीव द्वंद एवं आजीविका विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। अंत में सामूहिक भोज आयोजित हुआ और अतिथियों ने कर्मियों के परिजनों से संवाद किया।













