गिरिडीह – शनिवार की सुबह सिरसिया स्थित बर्मन टेंट हाउस के समीप सड़क किनारे जमीन पर पड़ा एक व्यक्ति का शब मिला. अहले सुबह जब इस पर स्थानीय ग्रामीण लोगों की नजर पड़ी तो उसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई.
शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के कोषोंकोदोडिगी गांव निवासी सुरेश पांडे के रूप में की गई है.पुलिस ने सब को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.












