पचम्बा थाना क्षेत्र में बालू तस्करी से जुड़े एक मामले में पचम्बा थाना पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गि/रफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिर/फ्तार आरोपियों की पहचान जागेश्वर रजक (उम्र 20 वर्ष) एवं अनिल कुमार वर्मा (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसी क्रम में आरोपी ट्रैक्टर लेकर बलपूर्वक भागने का प्रयास कर रहे थे तथा पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि 15 तारीख को इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिस पर पुलिस पर भी कई आरोप लगाए गया था , जिसमें नदी क्षेत्र में एक जवान, स्थानीय लोग एवं पुलिस के बीच झड़प की स्थिति दिखाई दी थी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और आज विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पचम्बा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू तस्करी एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












