Aba News

मकर संक्रांति पर कांग्रेस कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, चूड़ा-दही भोज में दिखी सियासत संग संस्कृति की मिठास

गिरिडीह – मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गिरिडीह जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में परंपरागत चूड़ा-दही भोज का भव्य आयोजन किया गया। शहर के बक्सिडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक भोज का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान दही, चूड़ा, स्वादिष्ट सब्जी, घेवर और तिलकुट की भरपूर व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सभी वर्गों की सहभागिता से आयोजन यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें