Aba News

बाल विवाह मुक्त झारखंड की दिशा में बड़ा कदम, सरिया में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह अनुमंडल कार्यालय बगोदर-सरिया में बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के तहत एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह उन्मूलन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे सामूहिक प्रयास से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशिक्षण सत्र में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं महिला-बाल विकास से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें