Aba News

गिरिडीह में ओवरलोड वाहनों पर कड़ा अभियान, दुर्घटना रोकने हेतु जागरूकता बढ़ाई

गिरिडीह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में आज भारी वाहनों में ओवरलोडिंग के विरुद्ध व्यापक जाँच अभियान चलाया गया। उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार अभियान का उद्देश्य दुर्घटना और मानवीय क्षति को रोकना तथा वाहन चालकों और मालिकों को नियमों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान सभी ड्राइवरों और सह-चालकों को समझाया गया कि ओवरलोड वाहन दुर्घटना का मुख्य कारण बन सकता है और इसे रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करना आवश्यक है।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि कभी भी वाहन को उसकी क्षमता से अधिक लोड न करें। मौके पर मोटरयान निरीक्षक श्री शुभम लाल सिंह, श्री गौरी शंकर कुमार रवि और इरफ़ान अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें