Aba News

मावेशी चोरी से त्रस्त पशुपालक सड़कों पर, पैदल मार्च कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

पशुपालक समिति गिरिडीह के आह्वान पर सोमवार को जिले भर के पशुपालकों ने मावेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। पशुपालक गिरिडीह स्टेडियम में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर परवाटांड़ स्थित समाहरणालय पहुंचे। वहां उन्होंने उपायुक्त रामनिवास यादव को ज्ञापन सौंपकर गाय-भैंस चोरी पर रोक लगाने की मांग की। पशुपालकों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी से उनका मुख्य आजीविका साधन प्रभावित हो रहा है और वे मानसिक व आर्थिक संकट में हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मावेशी चोरी पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सभी खटाल बंद करने को मजबूर होंगे, जिससे आम लोगों को केमिकल दूध पीना पड़ेगा। पशुपालकों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें