Aba News

गिरिडीह: पलोंजिया हाई स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन

गिरिडीह बरनी प्रखंड के पलोंजिया हाई स्कूल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया। समारोह में सिख रेजीमेंट की बैंड प्रस्तुति और आकर्षक नृत्य कला ने दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय लोग और कार्यकर्ता इस उत्सव का हिस्सा बने।

समारोह में अन्नपूर्णा देवी, सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मुख्य आयोजक रही। मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथियों में मनीष जायसवाल, मनोज कुमार यादव, जनार्दन पासवान, उज्ज्वल दास और प्रदीप प्रसाद उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें