Aba News

गिरिडीह में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश दिवस पर अंतिम प्रभात फेरी निकली, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से लिया हिस्सा

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश दिवस के अवसर पर गिरिडीह में सिख समाज द्वारा 29 दिसंबर से लगातार आयोजित प्रभात फेरी का आज शनिवार को अंतिम चरण निकला। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से सुबह शुरू हुई फेरी बंगाल रूबी, शिवम् हॉस्पिटल, मकतपुर चौक, काली बाड़ी, पदम चौक, मुस्लिम बाजार, महाराजा अग्रसेन चौक और गांधी चौक होते हुए मुख्य गुरुद्वारा स्टेशन रोड पहुंची, जहां गुणवंत सिंह जी मोंगिया और बीवी त्रिलोचन कौर जी मोंगिया ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।

मुख्य गुरुद्वारा स्टेशन रोड पहुंचने के बाद कीर्तन और अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अंतिम प्रभात फेरी में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शमी सरदार, दलजीत सिंह दुआ, सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सुधीर आनंद, रानी कौर, जसविंदर कौर, रविंदर कौर, जगजीत कौर और इसमीत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रभात फेरी 3 जनवरी तक लगातार चली और 4 जनवरी को मुख्य गुरुद्वारा में भव्य गुरुपरब के रूप में समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें