झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह के नवनिर्मित परिसदन भवन में कुछ समय के लिए रुके। उनके आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परिसदन परिसर में राज्यपाल का औपचारिक स्वागत किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।

इस अवसर पर गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कुछ देर विश्राम के बाद राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत देवघर के लिए प्रस्थान कर गए।













