नव वर्ष के उपलक्ष्य में जनसेवा ट्रस्ट सिहोडीह की ओर से गुरुवार संध्या 6 बजे स्नेह दीप वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच चाय, बिस्किट और केक का वितरण किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ नववर्ष की खुशियां साझा की गईं। ट्रस्ट द्वारा यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाता रहा है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का अहसास कराना है।

कार्यक्रम में जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंदपुरी, सचिव राजेश पंडित, कोषाध्यक्ष चमेली देवी, उपाध्यक्ष अशोक पंडित, उप सचिव दीपक हज्जाम, उप कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व मुखिया संदीप शर्मा, सौरभ कुमार, संजय राम सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और समाज में सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।













