कड़ाके की ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से मंगरोडीह पंचायत के झरियागादी में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम में झामुमो महानगर समिति गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ‘रॉकी’ ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना पार्टी की सामाजिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मंगरोडीह पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णलाल ठाकुर (साठू ठाकुर) समेत दीपक राय, नागेंद्र ठाकुर, बनारसी ताती, सदानंद ठाकुर, भोला ठाकुर, रवि राय, पितो राय, राजेंद्र राय, प्रदीप यादव, विक्की ठाकुर, सचिन कुमार, सावन ठाकुर, राम कुमार रवानी, संजय कुमार ठाकुर सहित झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों की सेवा को मानवता का सच्चा धर्म बताया और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।












