Aba News

नववर्ष पर खंडोली में सख्त सुरक्षा, डीसी–एसपी ने किया पर्यटन स्थल का निरीक्षण

गिरिडीह नए साल के मौके पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को खंडोली पर्यटन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। डीसी–एसपी ने पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल व पर्यटन समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी और एसपी ने स्पष्ट कहा कि सैलानियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में नए साल का आनंद उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें