झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-14 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गिरिडीह स्टेडियम में रांची और धनबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची की टीम ने निर्धारित ओवरों में 144 रन का लक्ष्य धनबाद को दिया। रांची की ओर से उत्सव ने 26 रन और वर्णित ने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं धनबाद की गेंदबाजी शानदार रही, जहां दीपक कोरा और गुरप्रीत सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाकर रांची की पारी को सीमित किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। धनबाद की ओर से गुरप्रीत सिंह ने नाबाद 59 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि प्रतीक ने 25 रन बनाए। गुरप्रीत सिंह को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन और गिरिडीह क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।












