ग्राम पंचायत महेशलुंडी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गिरिडीह सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) द्वारा प्राकृतिक और सामुदायिक संसाधन सर्वधन योजना (NCRAP) के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, CCL गिरिडीह क्षेत्र के महाप्रबंधक की पत्नी हीना राठौर, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परिमल सिन्हा एवं सम्मी कपूर ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर में स्त्री रोग, दंत रोग, सामान्य रोग एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जहां करीब 200 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि ऐसे शिविर गरीब व असहाय ग्रामीणों के लिए वरदान हैं, जो छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते। वहीं डॉ. परिमल सिन्हा ने कहा कि CCL अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए आगे भी क्षेत्र में जनहित कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई स्थानीय कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।













