Aba News

गिरिडीह फोरलेन निर्माण के विरोध में दुकानदार संघ का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग”

गिरिडीह में फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे नगर निगम द्वारा दुकानों को तोड़े जाने के विरोध में नगर निगम दुकानदार संघ ने सोमवार को अपनी-अपनी दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि फोरलेन निर्माण के नाम पर उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया, जिससे रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है।

दुकानदारों ने कहा कि जहां कुछ जगह बची हुई है, वहां वे पुनः दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहते हैं, लेकिन नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी और उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है। दुकानदार संघ ने इस कमेटी से मांग की है कि परिवार चलाने के लिए दुकानों को बरकरार रखने की अनुमति दी जाए और दुकानदारों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें