गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों—सियाराम और अरविन्द—की भव्य संयुक्त कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की पहल और सुझाव पर आयोजित इस प्रदर्शनी के लिए शहर के प्रतिष्ठित डिस्ट्रीब्यूटर शिव टेक्सटाइल का चयन किया गया, जो तीन राज्यों में दोनों कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। एक ही छत के नीचे दोनों ब्रांड्स के उत्पादों की उपलब्धता ने स्थानीय कारोबारियों को आकर्षित किया।

प्रदर्शनी में शर्ट-पैंट फैब्रिक से लेकर साड़ी और सलवार-सूट तक का विस्तृत कलेक्शन प्रस्तुत किया गया। गिरिडीह सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे छोटे और मध्यम कारोबारियों को बदलते बाजार, उपभोक्ता पसंद और बिक्री बढ़ाने की रणनीतियों की जानकारी दी गई। सियाराम की ओर से झारखंड के सेल्स एग्जीक्यूटिव अरुण शुक्ला और शिव टेक्सटाइल के विकास मोदी ने बताया कि उद्देश्य कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का सही चयन करने में मदद करना है।कार्यक्रम में शिव टेक्सटाइल के चेयरमैन दीपक मोदी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।












