झारखंड में एक बार फिर बिजली की दर में वृद्धि होने वाली है। इसको लेकर संकेत जारी कर दिया गया है। बिजली टैरिफ में 60% तक की वृद्धि होगी। बिजली की दर में वृद्धि होने से आम लोगों के जेब पर सीधा असर पड़ेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025 26 से लेकर 2030 31 तक के लिए बिजली टैरिफ, वार्षिक राजस्व आवश्यकता, एग्रीमेंट रेवेन्यू रिक्वायरमेंट और बिजनेस प्लान से जुड़ा नोटिस जारी किया है।

निगम ने आम उपभोक्ताओ उद्योगों और अन्य हितधारकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं। 9 जनवरी तक इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। आपको बता दें कि झारखंड में लगातार बिजली वितरण की लागत बढ़ रही है। आने वाले नए साल में होने वाली सार्वजनिक सुनवाई और आयोग के फैसले से यह तय होगा कि उपभोक्ताओं की बिजली मांगी होगी या सरकार व निर्मयक कोई राहत का रास्ता निकालने में सक्षम होगी।












