Aba News

पिहरा पूर्वी पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ शिविर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

गिरिडीह के गांवा प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि 21 से 28 नवंबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य गांव-गांव में सरकारी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।

शिविर में जाति, आवास, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई सेवाओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। साथ ही साइकिल, जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड और अन्य परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें