Aba News

नगर निगम आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने किया अरघाघाट का निरीक्षण

छठ पर्व को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, भाजपा नेता विनय सिंह और अजय झा ने अरघा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा नगर प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने घाट पर हो रही तैयारियों को लेकर संतोष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें