जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उपायुक्त ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है, और जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समाधान तेज गति से किया जा रहा है।













