गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के बांदारी गांव में पुलिस ने अवैध देसी शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में करीब 1000 लीटर महुआ शराब जब्त कर मौके पर नष्ट की गई। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी तोड़ दिया गया।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी और अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज में फैल रही इस कुप्रवृत्ति को खत्म किया जा सके।












