Aba News

सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स स्कूल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रामायण मंचन बना आकर्षण

दुर्गा पूजा के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं होने से आज पूरा विभाग आक्रोशित हो उठा। सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़कर कार्य बहिष्कार की घोषणा की। उनका कहना था कि सरकार ने समय पर वेतन भुगतान का निर्देश दिया था, बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं हुआ है। इससे न केवल कर्मचारियों को परेशानी हो रही है, बल्कि उनके परिवार भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला, जिससे उनके घरों में आर्थिक तंगी की स्थिति बन गई है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ओर से स्पष्ट आदेश के बावजूद यदि कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता है तो इसका असर सीधे सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा। सफाई कर्मियों ने नगर निगम को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर वेतन भुगतान तत्काल नहीं किया गया, तो वे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर देंगे। इस प्रदर्शन के कारण कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ और नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें