Aba News

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने दी सख्त हिदायतें, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

गिरिडीह, 11 सितंबर 2025: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति एवं रक्त केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

 

बैठक में अस्पतालों की साफ-सफाई, चिकित्सकों और नर्सों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, ब्लड बैंक संचालन, आयुष्मान भारत योजना के लाभ और ओपीडी सेवाओं पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही अस्पताल भवनों के मरम्मति कार्य, उपकरणों की खरीद, अतिरिक्त स्टाफ नर्स नियुक्ति और आयुष्मान मित्र तैनाती समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूरवर्ती इलाकों तक सुनिश्चित की जाए और मरीजों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें