गिरिडीह, 11 सितंबर 2025:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा गिरिडीह आज प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम प्रभारी एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे आमबगान सिहोडीह से पदयात्रा की शुरुआत होगी और प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा आदिवासी नेता सूर्या हंसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग है। इसके साथ ही नगरी क्षेत्र के आदिवासियों की खेती वाली रैयती जमीन को रिम्स टू के लिए साजिशन हड़पने, राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी आवाज उठाई जाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश और जिला स्तरीय सभी मोर्चा, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल स्तर के कार्यकर्ता तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।












