गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग में सोमवार की अहले सुबह कोहरा सा नजारा दिखने को मिला। इस दौरान पूरा माहौल खुशनुमा देखने को मिला। ठंडी ठंडी हवा से मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ठंड का दस्तक हो गया
है। हालांकि ठंड की शुरुआत अभी नहीं हुई है लेकिन आज के सुबह के वातावरण से नवंबर माह का याद ताजा कर दिया है। इधर सूर्योदय के पश्चात ही सूर्य का प्रकोप से गिरिडीह में भीषण गर्मी पड़ रही है। चिल्लाती धूप और गर्मी से लोग परेशान है। चार दिनों से बारिश नहीं होने सेगर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है।












