Aba News

धनवार में मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ, बच्चों की पढ़ाई में आएगी नई रोशनी

गिरिडीह, 01 सितंबर 2025:- मिशन निपुण भारत के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत धनवार प्रखंड में मोबाइल लाइब्रेरी वैन की शुरुआत की गई। स्वर्गीय पुनीत राय स्टेडियम से प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार दास, अंचलाधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रवि कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष कुमार तथा रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट के सुजीत कुमार और पियूष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर वैन को रवाना किया।

अधिकारियों ने कहा कि यह पहल बच्चों को पढ़ने की आदत डालने और कहानी-साहित्य से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। शुभारंभ के बाद वैन उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर और पीएम मध्य विद्यालय, धनवार पहुँची, जहाँ बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और रीडाथोन कार्यक्रम के तहत 30 मिनट तक रोचक कहानियाँ पढ़ीं। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 2 तक के बच्चों को पढ़कर समझने में दक्ष बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें