Aba News

गिरिडीह में 96 लाभुकों को मिली स्वास्थ्य सहायता, डीसी ने दिए जरूरी निर्देश

गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 96 आवेदनों को मंजूरी दी गई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक योग्य लाभुकों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने खासतौर पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने की बात कही।

योजना के तहत सरकार गंभीर बीमारी, सर्जरी, कैंसर और कोविड जैसी परिस्थितियों में आर्थिक मदद देती है, जो 1,500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक हो सकती है। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पात्र राशन कार्डधारी परिवार ही इस सहायता के हकदार होंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें