Aba News

गिरिडीह में सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल – बस मालिक करेगा इलाज का खर्च

गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में झींझरी मोहल्ला निवासी सुनील रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वह राशन लेकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने बक्सीडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और दोषी बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आक्रोशित भीड़ को शांत कराया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद बस मालिक ने घायल के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें