Aba News

चौंकाने वाली मौत: कुएं में मिला रामजी राय का शव, जांच में जुटी पुलिस!

गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया नवाहार गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुराने कुएं से 45 वर्षीय रामजी राय का शव बरामद हुआ। रामजी राय बुधवार रात खाना खाने के बाद अचानक लापता हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांववालों की मदद से जब खोजबीन शुरू हुई, तो घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में उनका शव दिखा।

सूचना मिलते ही हिरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं रामजी राय की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस रहस्यमयी मौत से पर्दा कब तक उठा पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें