Aba News

झामुमो के प्रवक्ता बने कृष्ण मुरारी शर्मा

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह का प्रवक्ता बनाये जाने पर झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , जिला अध्यक्ष संजय सिंह , जिला कमेटी के सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद और ह्रदय से आभार प्रकट किया है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शीबू सोरेन , केन्द्रीय अध्यक्ष व झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , झामुमो की राष्ट्रीय नेत्री गाण्डेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और झामुमो के महासचिव बिनोद पाण्डेय को भी धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया ।
झामुमो का प्रवक्ता बनाये जाने पर कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनको जो जिम्मेदारी दिया है उस पर वो खरा उतरने का हर संभव कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें