Aba News

सुनील खंडेलवाल की पहल रंग लाई, कालीमंडा-ICR रोड का होगा शीघ्र जीर्णोद्धार

गिरिडीह शहर के गांधी चौक स्थित कालीमंडा-ICR रोड-श्याम मंदिर पथ की जर्जर स्थिति पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल द्वारा की गई शिकायत का असर अब दिखाई देने लगा है। उन्होंने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर इस व्यस्त मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को उजागर किया था। यह मार्ग श्याम मंदिर, ट्रांसपोर्ट कार्यालय और डॉक्टर क्लीनिक जैसे महत्त्वपूर्ण स्थलों को जोड़ता है,

 

जहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। खंडेलवाल की मांग थी कि मार्ग का पुनर्निर्माण शीघ्र किया जाए जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। उनकी शिकायत पर नगर निगम ने संज्ञान लेते हुए बताया कि संबंधित सड़क मरम्मत हेतु निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एकरारनामा के बाद कार्य जल्द शुरू होगा। सुनील खंडेलवाल ने त्वरित कार्रवाई के लिए झारखंड सरकार और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें