गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बराकर नदी के नवाघाट स्थित वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी को चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को हिंदूवादी नेता बबलू यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रामनिवास यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि मंझीलाडीह और बाराडीह पंचायत की 15 हजार आबादी के लिए बनी 11 करोड़ 29 लाख की लागत वाली यह टंकी वर्षों से शोभा की वस्तु बनी है।

ग्रामीणों ने ठंड में धरना देकर जल संकट से निजात की मांग की थी, लेकिन छह माह बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपायुक्त ने इस बार एक महीने के भीतर जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अब प्रशासन गंभीरता दिखाए और वर्षों पुरानी इस जल समस्या का स्थायी समाधान करे।













