Aba News

उपायुक्त ने पहाड़पुर में मूंगफली और धान की खेती का किया निरीक्षण, किसानों की समस्याएं सुनीं

गिरिडीह, 26 जुलाई 2025: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जीतपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में मूंगफली की खेती, धान की रोपाई, पानी टंकी और डीप बोरिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बीज की उपलब्धता, गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि बीज की कालाबाजारी या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही, किसानों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने धान रोपाई कार्यों का भी जायजा लिया और जलस्रोतों को सुचारू रूप से चालू रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, आत्मा के उपनिदेशक सहित जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें