गिरिडीह, 25 जुलाई 2025: आज नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिवय कुमार सोनू के जन्मदिन के अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद ने कहा कि मंत्री सुदिवय सोनू न सिर्फ एक कुशल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि दिल के भी बेहद नेक इंसान हैं।

उनका व्यवहार हर वर्ग के लोगों के प्रति सद्भावनापूर्ण रहता है। जन्मदिन के इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि उन्हें अपना स्नेह और सम्मान दें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद, दिलीप मंडल, शाहनवाज अली, शिवम आज़ाद, नूरुल होदा, हसनैन अली सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मंत्री को शुभकामनाएं दीं।












