Aba News

छह वर्षों बाद तरुण कुमार गुप्ता की भाजपा में वापसी, बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

जामताड़ा के वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गुप्ता की भारतीय जनता पार्टी में छह वर्षों बाद जोरदार वापसी हुई। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने गिरिडीह आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। तरुण गुप्ता दो बार निर्दलीय और दो बार भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

वे जामताड़ा जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सदस्यता ग्रहण के बाद उन्होंने संगठन को मजबूत करने और दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। बाबूलाल मरांडी ने गुप्ता की वापसी को भाजपा के लिए सकारात्मक बताया और कहा कि इससे संथाल परगना में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा की चुनौतियों के बीच यह वापसी संगठन के लिए एक रणनीतिक संबल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें