Aba News

सरिया बाजार में मिठाई दुकानों का कड़ा निरीक्षण, गुणवत्ता और स्वच्छता पर खास ध्यान

सरिया बाजार में अवमूल्यत मिठाईयों की शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार ने हाज़रीबाग रोड स्टेशन, विवेकानंद चौक और बागोडीह मोड़ की मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ताज़ी मिठाईयों की बिक्री और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दुकानदारों को दिए गए।

 

बरसात के मौसम में खाद्य तेलों की गुणवत्ता जांचते हुए पुराने तेल के पुनः उपयोग पर रोक लगाई गई और नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण मिठाई बनाने पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें