Aba News

गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर बहुखेलीय आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा भव्य बहुखेलीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। जिला खेल पदाधिकारी ने ओलंपिक के तीन मूल्यों – उत्कृष्टता, मैत्री और सम्मान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया।

 

प्रतियोगिताएं गिरिडीह स्टेडियम, डुमरी और इनडोर स्टेडियम में हुईं, जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, साइक्लिंग, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। फुटबॉल में गिरिडीह आवासीय प्रशिक्षण केंद्र विजेता बना, जबकि कबड्डी में युवा कबड्डी अकादमी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ताइक्वांडो और बैडमिंटन के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें