Aba News

झामुमो जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न, समिति विस्तार और वर्ग संगठन गठन पर हुई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला समिति की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय गिरिडीह में जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया इस दौरान सदस्यता अभियान, जिला समिति के विस्तार और 9 वर्ग संगठनों के गठन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वर्ग संगठन में युवा, महिला, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, व्यवसाय, क्रीड़ा, बुद्धिजीवी और अनुसूचित पिछड़ा वर्ग मोर्चा शामिल हैं। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो का जन्म आंदोलन से हुआ है और पार्टी जनहित के मुद्दों पर कभी समझौता नहीं करेगी। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों को प्रस्तावित नाम जल्द भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही सर्वसम्मति से जिला समिति को संगठन विस्तार और गठन हेतु अधिकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें