Aba News

गिरिडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर डीसी रामनिवास यादव की बड़ी बैठक, सख्त निर्देश दिए गए

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM) को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक में हॉस्पिटल मैनेजमेंट, 15वें वित्त आयोग और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि योजनाएं तय समय में पूरी हों, ताकि आम नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधा मिल सके।

सिकल सेल रोग पर चिंता जताते हुए डीसी ने निर्देश दिए कि स्कूलों, आंगनबाड़ियों और गांवों में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाए और हर अस्पताल में डॉक्टर की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और बच्चों के वजन की नियमित जांच को अनिवार्य बताया। WHO के डॉ. अमित कुमार तिवारी ने सिकल सेल से जुड़ी अहम जानकारियां प्रजेंटेशन के माध्यम से साझा कीं। उपायुक्त ने दो टूक कहा— स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें