Aba News

मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया ‘रूप श्रृंगार’ शॉप का उद्घाटन, रोहित कुमार ने जताया आभार

गिरिडीह: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने रविवार शाम मकतपुर इंदिरा कॉलोनी मोड़ पर नव-स्थापित रूप श्रृंगार’ शॉप का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर संचालक रोहित कुमार व उनके परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंत्री ने शॉप को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इसे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने वाला सराहनीय कदम बताया। संचालक रोहित कुमार ने बताया कि यह दुकान मंत्री जी के सहयोग से शुरू हो सकी है। शॉप में महिलाओं के श्रृंगार, कॉस्मेटिक और चूड़ी सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में झामुमो के कई जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें