गिरिडीह जिले की साक्षी गुप्ता ने इंटरमीडिएट की विज्ञान संकाय परीक्षा में 473 अंक हासिल कर राज्य में चौथा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। छोटकी खारगडीहा की रहने वाली साक्षी ने उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता दिनेश कुमार सीमेंट और छड़ के व्यापारी हैं,
जबकि मां गृहिणी हैं। साक्षी की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दे रहे हैं। साक्षी का सपना है कि वह UPSC पास कर IAS बने और देश व समाज की सेवा करे।



