Aba News

कठवारा में किशोर की मौत से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने आरोपी मिथिलेश तिवारी को पकड़कर की धुनाई

गिरिडीह जिले के कठवारा गांव में 14 वर्षीय किशोर धोनी रजवार की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार रात मारपीट में घायल हुए धोनी की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी 32 वर्षीय मिथिलेश तिवारी को भागते समय पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। मृतक धोनी, लखन रजवार का इकलौता बेटा था और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को ₹20,000 की तात्कालिक सहायता दी है, वहीं गांव में अब भी तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें